फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children could not even read the book in front of CDO

Shamli News: सीडीओ के सामने पुस्तक तक नहीं पढ़ पाए बच्चे

Sat, 24 Feb 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children could not even read the book in front of CDO
कांधला क्षेत्र के गांव जसाला प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान छात्र से सवाल पुछते सीडीओ व
शामली। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिषदीय स्कूलाें के औचक निरीक्षण में कई खामियां मिली। कक्षा में अधिकांश बच्चे पुस्तक तक नहीं पढ़ पाए। बच्चों की संख्या भी कम मिली। इस पर नाराज हुए सीडीाओ ने सभी खामियाें को दुरूस्त करने के साथ ही अध्यापकों को कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने कांधला क्षेत्र के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जसाला में निरीक्षण के समय कुल नामांकित 112 छात्र-छात्राओं में से 62 उपस्थिति मिले। बच्चों की कम संख्या पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित बच्चों को स्कूल लाने के निर्देश दिए। कक्ष में जाकर बच्चों से संवाद किया गया तथा बच्चों से पुस्तक पढ़वाकर देखा, जिसमें अधिकांश बच्चे पुस्तक नहीं पढ़ पाए। यहां तक कि विभिन्न प्रश्नों के उत्तर तक नहीं दे पाए। इस पर सीडीओ ने सख्त लहजे में अध्यापकों को कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जसाला नंबर-1 में कार्यरत कुल तीन अध्यापकों एवं एक शिक्षामित्र के सापेक्ष एक अध्यापक, एक शिक्षामित्र उपस्थित मिले। बताया गया कि अध्यापक बीआरसी कांधला पर चल रहे प्रशिक्षण पर गए थे। 43 छात्र-छात्राएं में से 32 मिले। विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। एमडीएम पंजिका अपूर्ण मिली। पिछले पांच दिनों से पंजिका में कोई भी अंकन नहीं किया गया। बच्चों से संवाद करते हुए बच्चों से पुस्तक पढ़वाकर देखा। पढ़ाई स्तर संतोषजनक नहीं मिलने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अध्यापकों को पढ़ाई में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती जसाला के निरीक्षण में विद्यालय में कार्यरत कुल तीन अध्यापकों, एक शिक्षामित्र में से एक अध्यापक, एक शिक्षामित्र मिला। 37 छात्र छात्राएं में से 18 उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय विद्यालय में मध्यान्ह भोजन किचन का अवलोकन किया गया। विद्यालय में कायाकल्प के पांच पैरामीटर अपूर्ण मिले। मौके पर ग्राम सचिव को जल्द ही कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

कांधला क्षेत्र के गांव जसाला प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान  छात्र से सवाल पुछते  सीडीओ व

कांधला क्षेत्र के गांव जसाला प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान छात्र से सवाल पुछते सीडीओ व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed