फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children are affected by cold and are becoming victims of pneumonia.

Shamli News: बच्चों पर सर्दी की मार, निमोनिया के हो रहे शिकार

Thu, 11 Jan 2024 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Children are affected by cold and are becoming victims of pneumonia.
शामली। शीतलहर के चलते जिले में अस्थमा, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल, सीएचसी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। चिकित्सकों का कहना है कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। चिकित्सक बच्चों, बड़ों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग का कहना है कि इन दिनों अस्थमा, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बच्चों की संख्या बढ़ गई है। इस वक्त बच्चों को ठंड से बचाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ पर्सनल हाइजीन यानी साफ सफाई का ध्यान रखें। बच्चों के सिर, पैर आदि अच्छी तरह ढककर रखें। बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक और पर्याप्त भोजन कराएं और उन्हें ठंड से बचाकर रखें। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक ने बताया की बच्चों को च्यवनप्राश और हल्दी वाला दूध जरूर दें। दूध में एक से लेकर चार खजूर उबालकर उस दूध को बच्चों को पिलाएं। बच्चों के लिए एक खजूर और बड़ों के लिए चार से पांच खजूर का प्रयोग कर सकते हैं। तिल और गुड़ वाले लड्डू, मूंगफली भी ठंड का असर कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर उपाय है। कच्चे आंवले का प्रयोग किसी न किसी रूप में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपनी दवाएं बंद न करें अस्थमा के मरीज

डॉ. पंकज गर्ग के अनुसार सर्दी से बचने को पूरे उपाय रखें। अस्थमा के मरीज अपनी दवाएं बंद नहीं करें। इनहेलर अपने पास रखें। कमरे में हीटर चला रहे हों तो ऑयल हीटर का प्रयोग करें ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। अस्पताल की ओपीडी में भी अस्थमा और श्वास और फेफड़े संबंधित रोग के मरीज आ रहे हैं।

बचाव को यह करें
: खुद को ठंड से बचाएं
: गुनगुना पानी पीएं।
: गर्म पानी की बोतल से मरीज सिकाई करें।
: हल्का खाना लें, योग करते रहें
जरा सी तकलीफ होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed