फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Child molester had murdered Rajesh

Shamli News: बाल अपचारी ने की थी राजेश की हत्या

Mon, 30 Oct 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Child molester had murdered Rajesh
कैराना। चार दिन पहले गांव बुच्चाखेड़ी में हुए राजेश उर्फ विक्की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। राजेश द्वारा बाल अपचारी के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया गया था। इसी के विरोध में उसने तमंचे से राजेश को दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


26 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे गांव बुच्चाखेड़ी में तालाब किनारे 20 वर्षीय राजेश उर्फ विक्की का गोली लगा शव पडा मिला था। राजेश एक दिन पहले घर से लापता हुआ था। शव के पास ही एक तमंचा, दो कारतूस व चप्पल बरामद हुई थी। मृतक के भाई की ओर से पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। बाल अपचारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि राजेश उर्फ विक्की उसका दूर का रिश्तेदार था। जिससे करीब दो साल पहले एक शादी के दौरान जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में घनिष्ठता हो गई। राजेश उसके साथ अभद्रता करता था तथा कुकर्म करने का प्रयास करता था। हत्या से एक दिन पहले दोनों के बीच में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। राजेश ने उसे फोन कर गांव में बुलाया। जिसके बाद वह बाइक से रात करीब नौ बजे बुच्चाखेड़ी स्थित अमृत सरोवर तालाब के पास पहुंचा। जहां पर राजेश शराब के नशे में मिला। राजेश ने उसके साथ दोबारा कुकर्म करने का प्रयास किया और तमंचा लगाकर धमकी भी दी। जिसके बाद उसने उसे धक्का दें दिया तथा राजेश नीचे गिर गया और तमंचा भी उसके हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसने उसी का तमंचा उठाकर उसके पीछे कमर में गोली मार दी। राजेश की जेब से दूसरा कारतूस निकालकर दूसरी गोली भी पीठ पर मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई तथा वह उसे मृत अवस्था में तालाब किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाल अपचारी का चालान कर दिया।
विज्ञापन


यह बोले एसपी
एसपी अभिषेक ने बताया कि हत्याकांड की विस्तृत विवेचन की गई हैं। बाल अपचारी को न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। मृतक द्वारा उक्त तमंचा गांव के ही अनुज से खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश को तमंचा देने का आरोपी भी गिरफ्तार

कैराना। बुच्चाखेडी में राजेश उर्फ विक्की की हत्या में आरोपी बाल अपचारी ने राजेश के ही तमंचे का गोली मारने में इस्तेमाल किया था। पुलिस जांच के दौरान पता चला था कि उक्त तमंचा बुच्चाखेडी निवासी अनुज से खरीदा था। इस मामले में पुलिस ने अनुज के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार शाम पुलिस ने तमंचा देने के आरोपी अनुज को भी गिरफ्तार करके चालान कर दिया। आरोपी के पास से तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed