फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister's possible visit on 5th, officials took stock

Shamli News: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा 5 को, अधिकारियों ने लिया जायजा

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's possible visit on 5th, officials took stock
झिंझाना में मैडिकल कॉलेज का जायजा लेते डीएम एसपी । संवाद - फोटो : कोहरे के चलते लाइट जलाकर निकलते वाहन।
शामली, झिंझाना। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामली में संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री झिंझाना में स्थित अजय संगल इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च काॅलेज का भी लोकार्पण कर सकते हैं। संभावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को दोपहर 12 बजे शामली के अजय संगल इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च काॅलेज में संभावित दौरा है। काॅलेज में हेलीपेड की व्यवस्था है। शुक्रवार को संभावित दौरे के मद्देनजर डीएम, एसपी, एएसपी संतोष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने कॉलेज का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रबंध कमेटी के मानस संगल से अस्पताल के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने मैदान से लेकर हेलीपेड, कमरों को देखा। लापरवाही नहीं बरतने को कहा। हालांकि, जिलाधिकारी ने अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की। कहा कि अभी उनके पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना नहीं है। उधर, कॉलेज से जुड़े अरुण बंसल ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अधिकृत रूप से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त होगा। जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed