फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister's Office took cognizance of machines stalled at CHC

यूपी के जिले का हाल : CHC पर लाखों की मशीनें ठप, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला

Thu, 10 Nov 2022 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

यूपी में शामली जिले का हाल : CHC पर लाखों रुपये की मशीनें ठप पड़ी हैं। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर संज्ञान लिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Chief Minister's Office took cognizance of machines stalled at CHC
मशीने पड़ी ठप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में सीएचसी पर लाखों की मशीनें किसी न किसी कारण से बंद पड़ी हैं। यह समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंडलायुक्त सहारनपुर ने संज्ञान लेते हुए सीएमओ से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही सीएचसी पर केएफटी मशीन के लिए केमिकल भी आ गया है।

विज्ञापन


सीएचसी पर दो साल पहले आई सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) की मशीन खराब है। जिस कारण वायरल, प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबीन आदि जांच के परिणाम गलत आते हैं। डेढ़ साल पहले सीएचसी पर केएफटी, एलएफटी (किडनी व लीवर फंक्शन टेस्ट) की मशीन तो आ गई थी, लेकिन केमिकल न आने के कारण मशीन धूल फांक रही थी। 15 दिन पहले हेल्थ एटीएम मशीन भी सीएचसी पर आई थी, लेकिन मशीन चलाने के लिए टेक्नीशियन न होने से यह कमरा नंबर-4 में रखी है। जिस पर एक भी मरीज का टेस्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन


मामले में अमर उजाला ने एक नवंबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन नींद से जागा। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने भी सीएचसी पर मशीनों के बंद पड़ी होने पर आख्या मांगी है। इसके अलावा तीन नवंबर को सहारनपुर मंडलायुक्त ने सीएमओ शामली से जांच के बाद कार्रवाई करके तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि उनके पास सीएम कार्यालय व मंडलायुक्त का पत्र आ गया है। 3-4 दिन पहले केएफटी मशीन का केमिकल आ गया, लेकिन केमिकल को मशीन में डालकर उसे चलाने वाला इंजीनियर एक दो दिन में आ पाएगा। सीबीसी मशीन की कई बार शिकायत भेज चुके हैं। तीन नवंबर को भी लखनऊ व मेरठ सीबीसी मशीन के इंजीनियर को फोन पर शिकायत दर्ज कराई थी। जल्द ही सीबीसी की मशीन ठीक करा ली जाएगी। हेल्थ एटीएम को टेक्नीशियन भी जल्द आ सकता है। वह कल मंडलायुक्त को जवाब भेजेंगे।

यह भी पढ़ें: Baghpat News:  OYO होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, पुलिस को देखते ही भागे कई जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed