फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister Model Composite School will open in Shamli

Shamli News: शामली में खुलेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल

Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Composite School will open in Shamli
शामली। जनपद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोला जाएगा और एक ही छत के नीचे कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। स्कूल के लिए जिला प्रशासन को निःशुल्क 10 से 15 एकड़ भूमि वाले स्थल की तलाश शुरू कर दी है, ताकि वहां कंपोजिट स्कूल बनाया जा सके। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। भूमि मिलने के बाद जिलाधिकारी के स्तर से इसके निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी और फिर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने 18 मंडल मुख्यालयों को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल खोलने की योजना बनाई है। इसके खुलने से विद्यार्थियों को अब प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा, बल्कि एक ही स्थल पर शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा होगी। इस विद्यालय की यह भी विशेषता होगी कि कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं विज्ञान, कला व वाणिज्य वर्ग में भी संचालित होंगी। इससे छात्र-छात्राओं को अपने रुचि वाले विषय को पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी व आधुनिक प्रयोगशाला को भी विकसित किया जाएगा। विद्यालय के लिए निःशुल्क भूमि प्राथमिकता के रूप में परिषदीय, माध्यमिक, डायट व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तलाशी जाए। यहां पर न मिलने की स्थिति में जिला मुख्यालय अथवा तहसील मुख्यालय के समीप के विद्यालय में मानक के मुताबिक भूमि खोजी जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 30 कक्षों के साथ खेल मैदान होगा विकसित
मॉडल कंपोजिट स्कूल में जहां 30 कक्षाओं का निर्माण होगा, वहीं खेल मैदान को भी विकसित किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं के बेहतर अभ्यास की सहूलियत होगी, ताकि वह खेलों में भी जनपद का नाम रोशन कर सकें। उनको प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का मौका मिल सके।

- जिले में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल को खोलने के लिए मानक के मुताबिक स्थलों को खोजने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय अथवा भूमि मिलते ही उसका विवरण स्कूल शिक्षा के महानिदेशक को भेजा जाएगा। - जेएस शाक्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed