फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Engineer of Energy Corporation summoned for details of scam and fake recruitment case

Shamli News: ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने घोटाले और फर्जी भर्ती प्रकरण का ब्योरा किया तलब

Tue, 12 Mar 2024 11:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Mar 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer of Energy Corporation summoned for details of scam and fake recruitment case
शामली। नियमों की अनदेखी कर बिजली कनेक्शन देने, ऊर्जा निगम में फर्जी भर्ती प्रकरण और कैराना में बिना एस्टीमेट के बिजली लाइन खींचने के मामले की जांच करने के लिए सोमवार को विद्युत वितरण मुजफ्फरनगर के मुख्य अभियंता शामली पहुंचे और एसई व एक्सईएन से पूरे मामले का ब्योरा तलब किया। कहा कि गड़बड़ी करने वाले कोई भी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने अलग से जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

दरअसल, झिंझाना में कोल्हू पर नियम विरुद्ध कनेक्शन दिया गया है। ऊर्जा निगम में फर्जी भर्ती निकालकर ठगी की गई। कैराना में बिना एस्टीमेट ही विद्युत लाइन खींच दी गई। इस खबरों के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर सोमवार शाम करीब 4 बजे विद्युत वितरण मुजफ्फरनगर के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल शामली पहुंचे और सभी प्रकरणों को लेकर एसई व एक्सईएन से ब्योरा तलब किया। एसई को सभी मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि फर्जी भर्ती प्रकरण में भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि फर्जी भर्ती निकालने वालों के बहकावे में न आए। झिंझाना में गलत कनेक्शन देने के मामले में एसडीओ, जेई पर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश एसई को दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा इंडस्टि्रयल एरिया में बिना एस्टीमेट पाइप लाइन बिछाने के मामले की जांच कराने को भी कहा। कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मातहतों की बैठक लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैराना में बिना एस्टीमेट खींची मिली लाइन
पिछले माह मोहल्ला अफगानान में बिना एस्टीमेट खींचे गए 13 खंभों के मामलों की जांच करने के लिए भी मुख्य अभियंता कैराना पहुंचे। बिना एस्टीमेट के लगाए गए खंभों व लाइनों का निरीक्षण किया। बताया कि निरीक्षण में सामने आया है कि बिना एस्टीमेट के ही लाइन खींची गई थी। इस मामले में एसडीओ और जेई को के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में पहले ही विभागीय अधिकारी लाइनमैन और ठेकेदार पर केस दर्ज करा चुके हैं। लाइनमैन ओर जेई को यहां से हटा भी दिया गया है।

एक दो दिन में विधायक निधि से पैसा आने पर खींची जाएगी लाइन
मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल को अधिशासी अभियंता रविन्द्र प्रकाश ने बताया कि विधायक निधि से लाइन खींचने के लिए 6 लाख 18 हजार का एस्टीमेट बना कर सीडीओ को भेजा गया है। एक दो दिन में बजट आने के बाद यहां 13 खंभों पर लाइन खींच दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed