{"_id":"5ed93a2b8ebc3e9042045fed","slug":"chhattisgarh-youth-dies-due-to-pickup-shamli-news-mrt4848726107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आकर छत्तीसगढ़ के नौकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आकर छत्तीसगढ़ के नौकर की मौत
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आकर छत्तीसगढ़ के युवक की मौत
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना नदी पुल के निकट पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार छत्तीसगढ़ निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी धीरज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को वह अपने ताऊ के लड़के सफेंद्र सिह के खेत पर काम करने वाले नौकर रवि उर्फ राम खिलावन निवासी महदौली, मदिसरैस जिला कोरिया छत्तीसगढ़ को सामान दिलाने के लिए बाइक पर शामली जा रहा था। जब वह कुड़ाना नदी पुल से पहले बाग के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजी से आई बुलेरो पिकअप ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। वह सड़क किनारे कच्चे में गिर गया जबकि रवि पिकअप से टकराकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने धीरज की तहरीर पर अज्ञात बुलेरो पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।