फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chennai based company will construct the buildinChennai based company will construct the buildings of District Court Officegs of District Court Office

Shamli News: चेन्नई की कंपनी करेगी जिला न्यायालय कार्यालय के भवनों का निर्माण

Tue, 10 Jun 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chennai based company will construct the buildinChennai based company will construct the buildings of District Court Officegs of District Court Office
शामली। जिला जज न्यायालय के कार्यालय के भवनों का निर्माण चेन्नई की निर्माण एजेंसी करेंगी। पांच निर्माण एजेंसियों ने टेंडर डाले थे, जिनमें चेन्नई की कंपनी के नाम टेंडर हुआ है। यह कंपनी शामली के अलावा हाथरस और ओरैया जिले के न्यायालय के भवनों का निर्माण करेगी। तीनों जिलों में निर्माण पर 692 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इसी माह चेन्नई की कंपनी के साथ लोक निर्माण विभाग भवन खंड लखनऊ का अनुबंध हो जाएगा। बरसात से पहले जिला जज न्यायालय कार्यालय एवं भवन निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। 28 सितंबर 2011 को जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी, मुंडेट, बंधेव और भैंसवाल गांव में नवीन जिला मुख्यालय घोषित किया गया था। गोहरनी गांव में जिला न्यायालय एवं आवासीय भवनों के लिए 50 एकड़ भूमि जिला प्रशासन की ओर से आरक्षित है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय एवं आवासीय भवनों की चहारदीवारी का निर्माण 3.75 करोड़ की लागत से हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से छह दिसंबर 2022-23 को विधानसभा में अनुपूरक बजट के माध्यम से इस विशेष परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की घोषणा जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांंच कंपनियों के नाम आनलाइन टेंडर खोले गए। लखनऊ भवन खंड लोक निर्माण विभाग की ओर चेन्नई कंपनी की नाम जिला जज न्यायालय के नाम टेंडर स्वीकृत किया गया है। चेन्नई की कंपनी के निर्माण कार्यों की एक जून को जांच पड़ताल के बाद टेंडर स्वीकृत किया गया है। तीनों जिलों में एकीकृत जिला न्यायालय के निर्माण के लिए 692 करोड़ रुपये का संयुक्त टेंडर छोड़ा गया है। लोक निर्माण विभाग भवन खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता आशीष मल्होत्रा ने बताया कि चेन्नई की कंपनी पी एंड सी के साथ अनुबंध करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed