फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Checking campaign in search of bikers gang in the district

जिले में बाइकर्स गैंग की तलाश में चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign in search of bikers gang in the district
कांधला मे बाइकों का चालान करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
जिले में बाइकर्स गैंग की तलाश में चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

शामली। एसपी के निर्देश पर बाइकर्स गैंग की तलाश में जिले में पुलिस ने संदिग्ध दुपहिया वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान एक युवक चाकू समेत गिरफ्तार हुआ और 109 वाहनों के चालान किए गए।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक पूरे जिले में एक साथ अलग-अलग प्वाइंटों पर संदिग्ध दुपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दो घंटे की अवधि में पुलिस ने स्थान बदलकर चेकिंग की। शामली में दो घंटे की अवधि का स्थान बदल-बदल कर चलाया गया । कोतवाली शामली में फव्वारा चौक, बुढ़ाना मोड़, चौकी लांक, शिवचौक, विजय चौक, वर्मा मार्किट, झिंझाना नहर पुल, काबड़ौत पुल, भिक्की मोड़ पर चेकिंग की गई। थाना कांधला में एलम चौकी, मयूर तिराहा पर, थाना कैराना द्वारा कांधला तिराहा, यमुना ब्रिज पर, थाना झिझांना द्वारा गाडी वाला चौक, पीएनबी तिराहा, चौकी बिडौली, चौकी अहमदगढ, ऊन तिराहा, चौसाना तिराहा, थाना बाबरी द्वारा बुटराडा बस स्टैंड, भाजू चौकी, थाना थानाभवन द्वारा चौकी जलालाबाद, चौकी कादरग़ढ, थाना गढ़ीपुख्ता द्वारा थानाभवन रोड व राझड़ रोड, थाना आदर्श मंडी द्वारा चौकी एसटी तिराहा, माजरा रोड पर चेकिंग की गई। इस अभियान के दौरान करीब 1500 दुपहिया वाहनों और उन पर सवार करीब 2500 लोगों की चेकिंग की गई। 109 वाहन चालकों का ई-चालान और चार वाहनों को दस्तावेज न मिलने पर सीज किया गया। चार वाहनों में अनियमितता मिलने पर 2500 रुपये नकद समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा ऑपरेशन साइबर कवच
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार से जिले में एक सप्ताह तक व्यापक साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूल कालेजों में साइबर क्राइम संबंधी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जाएगा। छात्रों को साइबर वालंटियर बनाकर उन्हें अभियान में शामिल किया जाएगा। व्यापार मंडल उद्योग बंधु सराफा व्यापारियों की बैठक लेकर साइबर क्राइम संबंधी जानकारी देने के लिए पर्चे, बुकलेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed