फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Checking campaign at railway station

रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Checking campaign at railway station
शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन

शामली। करीब ढाई साल पहले शामली में भी कई स्टेशनों व मंदिरों को उड़ाने की धमकी का पत्र मिला था, जिसका मुकदमा जीआरपी में दर्ज हुआ था, लेकिन आज तक उसका खुलासा नहीं हो सका। अब मेरठ में कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर पुलिस सतर्कता बरत रही है। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों व स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया।
20 अप्रैल 2019 में शामली स्टेशन के तत्कालीन रेलवे स्टेशन मास्टर के पते पर डाक से भेजा गया धमकी भरा पत्र मिला था। यह पत्र आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के जम्मू-कश्मीर के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजा गया था। पत्र में जेहादियों की मौत का बदला लेने की बात कहते हुए 13 मई को शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, गजरौला, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, दिल्ली, पानीपत और रोहतक आदि रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही 16 मई को इलाहाबाद के संगम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में रामजन्म भूमि, हनुमान मंदिर गाजियाबाद और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और बस अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा पत्र में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की हत्या करने की भी धमकी दी गई थी। पत्र मिलने के आदि अधिकारियों में खलबली मच गई थी और लखनऊ व दिल्ली की टीमों ने पहुंचकर छानबीन की थी।
विज्ञापन

अब मेरठ में इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद शामली स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को दिन और रात में संदिग्ध यात्रियों और सामानों की चेकिंग की जा रही है।

शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी

शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed