फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cheated of Rs 5.65 lakh on the pretext of doubling the amount by fraud

Shamli News: धोखाधड़ी कर रकम दोगुना करने का झांसा देकर 5.65 लाख रुपये ठगे

Wed, 28 Jun 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 5.65 lakh on the pretext of doubling the amount by fraud
- शहर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक सप्ताह पहले बाबरी क्षेत्र में भी हुआ था इसी तरह ठगी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। धोखाधड़ी कर रकम को दोगुना करने का लालच देकर पांच लाख 65 हजार रुपये की ठगी का मामला एक और सामने आया है। इस मामले में शहर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला करीब छह माह पहले का है। शहर के मोहल्ला मोमीननगर निवासी आरिफ ने 25 दिसंबर 2022 को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पास कैराना निवासी शेरखान का आना जाना था। शेरखान ने उसे 100-100 के दस नोट देकर कहा कि इन नोटों के सीरियल नंबर नेट पर नहीं चढ़ा है। यह नोट देखने में असली है और इन्हें बाजार में चलाकर देख लो। अगर यह नोट चल गए तो वह उसे 50 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये दिला देगा। पीड़ित का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गया और उसने शेरखान के दिए नौ का पेट्रोल अपनी बाइक में डलवाया। उसने पेट्रोल पंप कर्मी को एक हजार रुपये दिए तो उसने चैक करने के बाद ले लिए। इसके बाद उसे विश्वास हो गया कि नोट असली है। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये मांगे तो उसने कहा कि कम से कम पांच लाख रुपये देने होंगे। इसके कम रुपये के नोट नहीं बदले जाते।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक उसने अपने सगे संबंधियों, दोस्तों व बाजार से पांच लाख 65 हजार रुपये इकट्ठे करके शेरखान को दे दिए। जब उसे बदले में रुपये दुगने देने की बात आई तो शेरखान ने उसे नकली पुलिस से पकड़वाकर रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे धोखाधड़ी होने का पता चला। एसपी अभिषेक ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को सौंपी थी। सीओ की जांच के बाद शहर कोतवाली में आरिफ की तरफ से शेरखान, कुलदीप निवासी मोहल्ला भारतनगर पानीपत हरियाणा व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया इस मामले में मुख्य आरोपी शेरखान को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठगी के इस मामले में अन्य कई लोग शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।

एक सप्ताह पहले भी इसी तरह हुई थी ठगी
एक सप्ताह पहले भी रकम दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया था। शुभम निवासी पंजोखरा की तरफ से बाबरी थाने पर ढ़ाई लाख रुपये की ठगी होने के मामले में दो सिपाहियों समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में एसपी अभिषेक ने आरोपी सिपाही मयन व प्रवेश को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने दो आरोपी जावेद निवासी गांव भैंसानी इस्लामपुर व जतिन निवासी नय गांव काजीपुरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बाबरी व शामली में दर्ज हुए मामलों हुुई धोखाधड़ी करने में एक ही तरीका अपनाया गया है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है कि दोनों मामलों में एक ही गिरोह शामिल है या अलग गिरोह के लोग हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है जांच के बाद ही इस बारे में स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed