फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CHC accused of holding woman hostage, OPD remained closed for half an hour due to uproar

Shamli News: सीएचसी पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, हंगामे में आधा घंटा बंद रही ओपीडी

Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
CHC accused of holding woman hostage, OPD remained closed for half an hour due to uproar
झिंझाना। सीएचसी में ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली के मामले की शिकायत करने पर अस्पताल स्टाफ पर पीड़ित महिला को अस्पताल बुलाकर बंधक बनाने का परिजनों ने आरोप लगाया। इस दौरान हंंगामा होने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान ओपीडी आधा घंटा बाधित रही। पुलिस ने पीड़िता का उपचार कराकर घर भिजवाया।
विज्ञापन

सीएचसी झिंझाना में तीन दिन पहले गांव मंसूरा निवासी प्रसव पीड़िता आसमीान का ऑपरेशन हुआ था। पीड़ितों ने अस्पताल के स्टाफ पर छुट्टी करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा अधिकारियों से शिकायत की थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार को आसमीन पत्नी प्रवेज को अस्पताल से फोन कर पट्टी कराने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि जब पीड़िता को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ शिकायत करने की बात कहते हुए महिला को बंधक बना लिया और साथ रहे परिजनों से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य परिजन भी सीएचसी पहुंच गए, जिससे वहां हंगामा हो गया। इसके चलते आधा घंटा ओपीडी भी बंद रही। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सक नितिन चौधरी ने परिजनों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उधर, सूचना पर अस्पताल पहुंचे नौशाद ठेकेदार को परिजनों ने बताया कि जच्चा को चिकित्सक द्वारा बंधक बनाकर रखा है। पुलिस ने जच्चा-बच्चा को उपचार के बाद घर भिजवा दिया। पीड़ित परिजनों ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की कही है। उधर, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुड़ाना सीएचसी पर इंजेक्शन प्रकरण की जांच एसीएमओ को सौंपी
शामली। कुड़ाना सीएचसी पर इंजेक्शन के नाम पर पैसे मांगने के मामले में सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार को जांच सौंपी है।
गांव कुड़ाना स्थित सीएचसी में सेंहटा निवासी महिला को तीन दिन पहले डिलीवरी के बाद लगने वाले इंजेक्शन के नाम पर तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने तीन हजार रुपये नहीं दिए तो उन्हें यह कहकर छुट्टी दे दी थी कि इंजेक्शन बाहर से लगवा लेना। फिलहाल यह इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। सीएमओ ने बताया कि इस मामले की जांच एसीएमओ डॉ. अश्वनी को सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed