{"_id":"58b86bd44f1c1b214e830bbd","slug":"chausana-prabhari-fanse","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से लदे डंपर छोड़ने में फंसे चौसाना चौकी प्रभारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से लदे डंपर छोड़ने में फंसे चौसाना चौकी प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। अवैध खनन के रेत से भरे डंपर को छोड़ने के मामले में चौसाना चौकी प्रभारी पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। एसडीएम ऊन द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं देने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई किए जाने के संबंध में रिपोर्ट भेजी है।
झिंझाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन जारी है। रेत खनन होने के बाद यहां से रेत सहारनपुर मुजफ्फरनगर, शामली में सप्लाई किया जाता है। गत 17 फरवरी को चौसाना पुलिस ने रेत से भरे दो डंपर पकड़ लिए थे। जिन्हें साठगांठ कर बाद में छोड़ दिया गया था। डीएम ने एसडीएम ऊन को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने चौसाना चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा को तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन चौसाना चौकी इंचार्ज के द्वारा इस मामले में कोई भी पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर एसडीएम ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। एसडीएम ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने जबाव नहीं दिया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।