शामली। नवीन मंडी स्थल पर भाकियू कार्यकर्ता ओमवीर सिंह पटवारी के आवास पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। भाकियू नेताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने पूरा जीवन किसानों के लिए संघर्ष किया गया। किसानों को देश विदेश तक पहचान दिलाई। उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, सतपाल पहलवान, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, अनीस मंसूरी, तहसील अध्यक्ष नदीम अहमद, जाहिद, लाखन सिंह, पदम कैड़ी, जयपाल प्रधान, सुरेश, आमिर खान, फरमान, शहजाद, मुनव्वर, अमजद, अंसार, इमरान, राजेश चौहान, गौरव चौहान, विनोद, संजय, नवीन संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता देशपाल सिंह दरगाहपुर और संचालन दीपक शर्मा ने किया।