फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaturdashi will start from 3.16 pm on Monday night

शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा करने से शिवजी होते हैं प्रसन्न

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chaturdashi will start from 3.16 pm on Monday night
सोमवार रात 3.16 बजे से शुरू होगी चतुर्दशी
विज्ञापन

शामली। एक मार्च को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि पर इस वर्ष बहुत ही शुभ संयोग है। सोमवार रात 3.16 बजे से चतुर्दशी शुरू होगी।
शहर के बुढ़ाना रोड स्थित श्री हनुमान ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक महाशिवरात्रि पर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 28 फरवरी सोमवार रात्रि 3:16 बजे से शुरू होगी। जो एक मार्च मंगलवार रात्रि एक बजे तक रहेगी। इस वर्ष महाशिवरात्रि एक मार्च 2022 पर भक्त दिनभर भगवान की पूजा-अर्चना कर सकेंगे। भक्तों के लिए विशेष फलदायी योग बन रहे हैं।

- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:47 से दोपहर 12:34 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से दोपहर 02:53 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:48 से 06:12 तक।
- सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:00 से 07:14 तक।
- निशिता या निशीथ मुहूर्त : रात्रि 11:45 से 12:35 तक।
पूजन की विधि
भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए विधिवत शिवलिंग पूजन के लिए स्वच्छ जल, गंगा जल से स्नान कराने के बाद देशी घी, दूध, दही, शहद, शकर, भस्म, भांग, गन्ने का रस, गुलाब जल, दूध व चंदन चढ़ाकर शिवलिंग पर लेप करना चाहिए। उसके बाद जनेऊ, कलावा, पुष्प, गुलाब की माला, धतूरा, भांग, जौ, केसर, चंदन, धूप, दीप, कलाकंद मिठाई (दूध की बर्फी) स्वेच्छानुसार चढ़ाने के बाद बेलपत्र चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed