फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers Day: Charan Singh's birth anniversary celebrated as Kisan Samman Diwas

किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाई चरण सिंह की जयंती

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers Day: Charan Singh's birth anniversary celebrated as Kisan Samman Diwas
शामली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित कि? - फोटो : SHAMLI
शामली। किसानों के मसीह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाई गई। इस मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा जिले के गन्ना, उद्यान और पशुपालन और कृषि विभाग के 32 प्रगतिशील किसानों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के माजरा रोड स्थित कृषि बीज गोदाम कृषि भवन में कृषि गोष्ठी और कृषि मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित करके शुभारंभ किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालकर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने जिले में गेहूं, सरसों, धान, आम, आलू, गोभी, गन्ना खेती और गाय पालन, करने वाले 32 किसानों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा खेती किसानी की जानकारी दी। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसपी सिंह ने जैविक खेती करने पर जोर दिया। रसायनिक खाद डालने से पोषक तत्व रुक गए हैं। रसायनिक खेती करने से किसान बरबाद हो जाएगा।
विज्ञापन

वैज्ञानिक विकास मलिक ने गन्ने और गेहूं की बुआई समय पर करने का किसानों को सुुझाव दिया है। अगेती-पछैती बुआई करने वाली गन्ना और गेहूं की प्रजाति की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने आम अमरूद पोषक तत्व और कद्दू की पौध तैयार करने की जानकारी दी। मौके पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशवंत सिंह, जिला उद्यान विभाग के प्रभारी नरेशचंद ने विचार व्यक्त किए। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरजा सिंह ने संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जत घर और समतलीकरण के माडल पेश किए
शामली। कृषि मेले में विभिन्न विभाग की ओर से कीटनाशक दवाइयां, खाद बीज उपकरण के स्टाल लगाए गए थे। मेले में जिला पंचायत राज विभाग की ओर से इज्जत घर का माडल पेश किया गया। लकड़ी के माडल पर लकड़ी का बाक्स के आकार का बनाया गया इज्जतघर में पानी की टंकी, शौच का मल जाने के लिए दो गड्ढे और बनाए गए। दूसरे विभाग की ओर से फेरीफेेरल बांध-खेत, तालाब, समतलीकरण, माडर्न तालाब, डूफा स्पिल्वे का माडल पेश किए गए। इस मौके पर जिले भर के किसान मौजूद रहे।

शामली माजरा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस अवसर पर किसान सम्मान दिवस में ल?

शामली माजरा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस अवसर पर किसान सम्मान दिवस में ल?- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed