फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Changes in old age pension rules have increased difficulties

Shamli News: वृद्धावस्था पेंशन के नियमों में हुए बदलाव से बढ़ीं मुश्किलें

Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Changes in old age pension rules have increased difficulties
शामली। वृद्धावस्था पेंशन के नियमों में बदलाव किया गया है। अब वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को परिवार (कुटुंब) रजिस्टर की नकल या फिर शैक्षिक प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। शासन से आए आदेश के बाद अफसरों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। नए नियमों के लागू होने से वृद्धावस्था पेंशन के पात्रों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पात्र बुजुर्गाें को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। इसके लिए लाभार्थी को समाज कल्याण विभाग में आवेदन करना होता है। वृद्धावस्था योजना का लाभ लेने के लिए अब तक इन बुजुर्गों को आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आधार माना जाता था। नए वित्तीय वर्ष में इसके नियमों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि योजना के तहत आवेदक की आयु के लिए आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आयु के प्रमाण के रूप में पहले दी जा रही मान्यता को अब समाप्त कर दिया गया है। आवेदक को परिवार रजिस्टर की छायाप्रति या फिर उन शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति अब आवेदन के वक्त जमा करनी होगी, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो। इसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक को परिवार रजिस्टर की छायाप्रति या फिर उन शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति अब आवेदन के वक्त जमा करनी होगी जिसमें जन्मतिथि अंकित हो। इसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके चलते 12500 के करीब ऑनलाइन आवेदन वापस कर दिए गए हैं। nआवेदकों को दोबारा से अपलोड करने होंगे दस्तावेज : जिन लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया है। उन सभी आवेदकों को भी दोबारा से यह प्रमाण पत्र संलग्न कर आवेदन करना होगा। इन प्रमाण पत्र के न लगाने पर उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed