{"_id":"6543f432fffd23c4b2044c07","slug":"change-in-weather-fog-in-the-morning-shamli-news-c-26-1-sal1002-11407-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मौसम में आया बदलाव, सुबह छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मौसम में आया बदलाव, सुबह छाई रही धुंध
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय आसमान में कोहरा सा छाया रहा। धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया। कुछ लोग इसे प्रदूषण का असर बता रहे हैं। हालांकि अभी एयर क्वालिटी इंडेक्स ज्यादा नहीं है। यह सामान्य स्तर से थोड़ा ज्यादा बताया गया है।
जिले के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म तो रात में तापमान कम होने से ठंडा हो रहा है। सुबह छह बजे तक मौसम में धुंध सी छाई रही। धुंध के बीच वाहन लाइट खोलकर जाते हुए दिखाई दिए। सात बजे धूप खिलने पर मौसम साफ हुआ। कुछ लोग इसे मौसम में परिवर्तन बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे प्रदूषण की वजह से स्मॉग बता रहे हैं।
बुधवार को एक्यूआई 186 बताया गया है जबकि सामान्य तौर पर यह 150 के आसपास रहता है। इसलिए एक्यूआई सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। अगर एक्यूआई यानी प्रदूषण बढ़ता है तो यह श्वास के रोगियों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे मौसम में चिकित्सक श्वास के मरीजों को घर पर ही रहने की सलाह देते हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि वायु प्रदूषण से श्वास के मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत होती है। ऐसे मौसम में मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर वे पहले से कोई दवा ले रहे हैं तो उसे नियमित रूप से लेते रहे। अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से दवा लें। घर पर ही रहें और घर से बाहर जाना हो तो फेस मास्क लगाकर निकले।