फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Challan of four for giving false bullet information

गोली लगने की गलत सूचना देने पर चार का चालान

Sun, 04 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Challan of four for giving false bullet information
कांधला। मोहल्ला खैल में एक युवक को गोली लगने की सूचना देने पर पुलिस ने चार लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी इस्लाम का अपने पड़ोस के ही मतलूब के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार शाम को इस्लाम और मतलूब के बीच कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस्लाम पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस के ही मतलूब ने इस्लाम को गोली मार दी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तो सूचना झूठी निकली। पुलिस एक पक्ष से इस्लाम, हारूण और दूसरे पक्ष से मतलूब, शाहिन को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने चारों लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया था, जबकि गोली लगने वाले युवक को खरोंच तक भी नहीं दी। दोनों पक्षों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed