फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Challan for 25 buses stopping at no parking zone

नो पार्किंग जोन पर रुकने वाली 25 बसों का चालान

Fri, 03 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Challan for 25 buses stopping at no parking zone
शामली। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में बसों को रोककर सवारी बैठाने और उतारने पर 25 बसों का चालान किया।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर नो पार्किंग जोन में रोकने वाली बसों और उनके चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नो पार्किंग पर खड़ी बसें और अवैध बस स्टॉप पर बसों को रोककर सवारी बैठाने और उतारने पर करीब 25 बसों का चालान किया गया और वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा तिराहे पर रेलवे फाटक के निकट जो बसें रुकती थी। उन बसों से फाटक के पास जाम की स्थिति बन जाती थी। ऐसी बसों को वहां से हटाया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। यह अभियान विजय चौक, अजंता चौक, गुरुद्वारा तिराहा पर चलाया गया। नो पार्किंग में सड़क के किनारे ट्रक और अन्य वाहनों को हटवाकर करीब 20 चालान नो पार्किंग के किए गए। इस दौरान वाहन चालकों और वहां पर खड़ी सवारियों को भी जागरूक किया गया कि वे निर्धारित बस स्टैंड व बस स्टॉप पर ही खड़े हो, वहां से ही बस में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed