फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chairman opened the front against

चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 09 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 09 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
शामली। अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण द्वारा चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने पर अब सभासदों ने भी चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नामित सभासदों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चेयरमैन पर पद का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

पूर्व में इसकी शिकायत शासन में की गई थी, जिसके बाद शासन ने जांच आख्या के लिए सात बार रिमाइंडर भी भेजा है। नामित सभासद महबूब राणा, गुलजार मंसूरी और सुभाष कश्यप ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि वित्तीय अनियमितता के बारे में अप्रैल 2015 से शिकायतें की हुई हैं।

विज्ञापन

 

उसके बाद ही उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने गत माह 10 फरवरी को निदेशक स्थानीय निकाय को इस बारे में पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि नगर पालिका परिषद चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ शिकायतों की जांच आख्या भेजी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि उक्त प्रकरण में नामित सभासद सुभाष कश्यप ने हाईकोर्ट में रिट भी दायर की हुई है, जिसमें शीघ्र ही कोर्ट में जवाब देना है। 
 

विशेष सचिव ने कहा कि इस प्रकरण में सात रिमांडर भेजे गए हैं। इससे पूर्व में निदेशक स्थानीय निकाय अविनाश कृष्ण सिंह ने 21 जनवरी 2016 को जिलाधिकारी शामली को पत्र भेजकर नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ शिकायतों की जांच पूरी करके  आख्या भेजने का निर्देश दिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed