फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Centre ready to give power, not taking the state government: Goyal

केंद्र बिजली देने को तैयार, नहीं ले रही यूपी सरकार : गोयल

Tue, 11 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 Centre ready to give power, not taking the state government: Goyal
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : अमर उजाला
शामली में केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जितनी बिजली की जरूरत है, उससे दोगुना बिजली भी केंद्र सरकार देने को तैयार है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार बिजली नहीं ले रही और जनता को अंधकार में ढकेल रखा है। विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र की ओर से दिए जा रही धनराशि भी खर्च नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन

सोमवार को शामली के वीवी इंटर कालेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और इंटिग्रेटिड पावर डेवलेपमेंट स्कीम का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करानी है। इसी के चलते हर गांव कस्बे और छोटे मजरों में भी विद्युतीकरण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और इंटिग्रेटिड पावर डेवलेपमेंट स्कीम लागू की गई हैं। इन दोनों योजनाओं में उत्तर  प्रदेश सरकार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं, मगर धनराशि ठीक से खर्च नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में प्रदेश सरकार को 7268 करोड़ रुपये 68 हजार 212 गांवों के विद्युतीकरण के लिए मिला था, लेकिन साढ़े चार साल के भीतर सिर्फ 6453 गांवों (यानि 9 प्रतिशत) में ही विद्युतीकरण कराया जा सका। प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारक 32 लाख 33 हजार 913 गरीब परिवारों के मकान में मुफ्त बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए केंद्र सरकार ने धनराशि दी, लेकिन प्रदेश के सिर्फ एक लाख 25 ( चार प्रतिशत) परिवारों को ही कनेक्शन दिया गया। प्रदेश के पौने दो करोड़ लोगों के घरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। गोयल ने कहा कि देश में सात गुना ज्यादा बिजली कटौती यूपी में है, तो बिजली चोरी में 50 प्रतिशत यूपी में ही होती है। उपभोक्ताओं की शिकायत का निस्तारण भी उत्तर प्रदेश बहुत पीछे है। इससे पूर्व प्रेसवार्ता में केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी सरकार जनता को धोखे में रख रही है। जानबूझकर बिजली नहीं दी जा रही, मगर केंद्र सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्रीय स्तर से अधिकारियों के द्वारा मॉनिटरिंग कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed