फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Central government ready to talk to farmers

-केंद्र सरकार किसानों से वार्ता करने को तैयार-

Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Central government ready to talk to farmers
शामली उर्वरक सलाहकार फोरम के सदस्य /सलाहकार एवँ उत्तराखण्ड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालि? - फोटो : SHAMLI
केंद्र सरकार किसानों से वार्ता करने को तैयार
विज्ञापन

शामली। उर्वरक सलाहकार फोरम के सलाहकार सदस्य रामकुमार वालिया ने कहा कि किसानों को और अधिक सस्ते दरों पर खाद बीज, कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों से वार्ता करने को तैयार है। किसान नेता राकेश टिकैत अलग अलग दिए गए बयानों को वापस लें। किसान नेताओं को किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए।

शनिवार को कैराना रोड एक रेस्तरा में उर्वरक सलाहकार फोरम के सलाहकार सदस्य रामकुमार वालिया देहारादून से दिल्ली जाते हुए थोड़ी देर केे लिए रुके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन में सलाह देने का कार्य करने वाली महत्वपूर्ण कमेटी उर्वरक सलाहकार फोरम काम करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसान नेता चाहें, तो उनकी प्रधानमंत्री से वार्ता कराने को आगे आएंगे। सम्मान से उनकी वार्ता कराने का कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वलिया, प्रसन्न चौधरी, ऋषि पाल, ओमपाल, बबलू वालिया , मदन वालिया, श्रवण वालिया, रविंद्र वालिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed