{"_id":"5a6f657f4f1c1ba5268b729e","slug":"center-admin-on-duplication","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कमर कस लें। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था समय से पूरी कर लें, यदि इसमें किसी स्तर से लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से भी कुछ सुझाव रखे गए।
सोमवार को शामली कलक्ट्रेट में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक ली। कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। उसके लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाएगए हैं। इनमें इस्सोपुरटील और एलम सहित तीन परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं।
लिहाजा इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कराया जाएगा। डीएम ने बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों से एक एक करके परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी लगाने के बारे में पूछा, तो कई केंद्र ऐसे पाए गए जहां अभी तक सभी कक्षों में सीसीटीवी नहीं लग पाए हैं। कांधला के राजकीय इंटर कॉलेज में पांच कमरे और कमालपुर स्थित स्कूल में आठ कमरों में सीसीटीवी लगने बाकी हैं। कई वित्त विहीन कॉलेजों में भी सीसीटीवी लगने शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी कक्षों में सीसीटीवी लग जाने चाहिए। इसके अलावा परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालय के गेट पर गंभीरता से चेकिंग की जाए तथा कक्ष निरीक्षक भी सतर्कता बरतें। यदि किसी परीक्षा केंद्र में नकल होती पाई जाती है, तो केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शासन की तरफ से आवश्यक 33 बिंदुओं पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है, उसका पालन होना चाहिए। वहीं, कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा के दौरान पांच जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा तीन सचल दस्ते भी नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहेंगे।
इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।