फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cement Company, seller fined

सीमेंट कंपनी, विक्रेता पर जुर्माना

Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cement Company, seller fined
शामली।  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने एक मामले में बिनानी सीमेंट लिमिटेड              के डायरेक्टर और सीमेंट विक्रेता          पर 23 हजार 300 रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


गांव जलालपुर निवासी अजेश शर्मा ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में वाद दायर किया था। बताया कि बनत स्थित लक्ष्मी खाद भंडार बिल्डिंग मैटीरियल के प्रोपराइटर लोकेश कुमार से 16 जनवरी 2015 को बिनानी सीमेंट के 11 बैग 300 रुपये प्रति बैग की दर से खरीदे थे। 3300 रुपये नकद भुगतान किया था।
विज्ञापन


सीमेंट से अपने मकान में मिस्त्री भूरा से दो जीने (सीढ़ियों) का निर्माण कराया। 17 जनवरी को लेंटर डाला गया था, जिसे 25 दिन बाद खोलने लगे, तो एक सीढ़ी का लेंटर नीचे झुक गया। इसकी शिकायत सीमेंट विक्रेता लोकेश से की गई। उसने कहा कि दूसरी सीढ़ी का लेंटर मेरी मौजूदगी में खुलवाना। इसके बाद लेंटर खोला गया, तो वह भी टूटकर झुक गया। इसके बाद बिनानी सीमेंट कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की गई, तो कंपनी के प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह ने 13 फरवरी को मौके पर आकर देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीमेंट का सैंपल अपनी प्रयोगशाला में टेस्ट कराने के लिए ले गए। फिर 16 अप्रैल को अजेश ने सीमेंट विक्रेता लोकेश से रकम वापस मांगी, तो मना कर दिया। अजेश ने सीढ़ी की लागत 80 हजार रुपये, मानसिक क्षतिपूर्ति एक लाख रुपये दिलाने की मांग जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम        से की।


फोरम के अध्यक्ष एसकेएस यादव और सदस्य श्रवण कुमार ने आदेश दिया कि परिवादी को सीढ़ी की लागत 10 हजार 300 रुपये, मानसिक क्षतिपूर्ति 10 हजार रुपये तथा वाद व्यय के रूप में तीन हजार रुपये (कुल 23, 300) रुपये अदा किए जाएं।  आदेश के 30 दिन के भीतर यदि भुगतान जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के समक्ष जमा नहीं कराया गया, तो 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed