फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated the birth anniversary of Mother Shakambhari Devi by cutting the cake.

Shamli News: केक काटकर मनाया मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव

Tue, 14 Jan 2025 01:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jan 2025 01:33 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Mother Shakambhari Devi by cutting the cake.
शामली धीमान पुरा फाटक के पास बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल देते कर्मचारी । संवाद
शामली/थानाभवन/जलालाबाद। मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने केक काटा। इस मौके पर विधि विधान से यज्ञ संपन्न हुए। जन्मोत्सव के मौके पर मां की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ रही। देर रात तक श्रद्धालुओं ने शाक सब्जी मां के चरणों में अर्पित करके सुख -समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के पुरानी सब्जी मंडी मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे मंदिर समिति की ओर से विधि विधान से यज्ञ हुआ। बाद में केक काट जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान भंडारे में कढ़ी- चावल, हलुआ-पूरी सब्जी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस दौरान नगरपालिका के चेयरमैन अरविंद संगल, अश्वनी कांबोज, दिनेश कुमार, विशाल निर्वाल रहे।
विज्ञापन

शहर के वर्मा मार्किट के दुकानदारों के सहयोग से मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को कढी-चावल, हलुआ का प्रसाद वितरित किया गया। नीरज संगल, पीयूष जैन, प्रदीप ऐरन, पुलकित जैन, विनीत गर्ग, आकाश बंसल, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ मंदिर नाला पटरी में शाकंभरी देवी जन्मोत्सव व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विधि विधान से पूजा अर्चना की। कन्याओं का पूजन किया गया। मंदिर में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का प्रसाद मां को अर्पित किया गया। बाद में चेयरमैन अरविंद संगल ने मंदिर में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया गया।

थानाभवन कस्बे में शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर देवी भवन, मराठा कालीन मंदिर, जस्सुवाला में दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, कचोरी नाथ मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, पंचतीर्थी आश्रम देवी मंदिर मां का गुणगान किया गया। शाम के समय महाआरती उतारी गई। इस मौके पर पंडित विनय नोटियाल, पंडित देवेंद्रनाथ शर्मा, पंडित अमित शर्मा, संजय गर्ग, सुशील गर्ग, नीरज गोयल, हरीश सिघंल, ललित जुनेजा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed