{"_id":"58b9b8b34f1c1b375c8308a1","slug":"celebrate-holi-festival-of-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्योहार
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। होली के त्योहार और 11 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के मद्देनजर कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एमपी सिंह और सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव ने किया।
सीओ सिटी ने कहा त्योहार को मिलजुल कर मनाएं। होली पर यदि कोई शरारत का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम एमपी सिंह ने कहा कि होली का त्योहार हमारी अनूठी संस्कृति का हिस्सा है। त्योहारों का मकसद ही एक दूसरे को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान मौजूद नागरिकों ने भरोसा दिलाया कि प्रेम और सद्भाव से त्योहार मनाएंगे।
खुराफात की तो होगी सख्त कार्रवाई
बाबरी। शुक्रवार को थाने में सीओ सुनील कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष सुनील दत्त स्नेही ने शांति समिति की बैठक में कहा कि होली के त्योहार व चुनाव परिणाम के मद्देनजर कहा की इस पर्व को भाईचारे व सौहार्द के साथ सभी भाई मिलकर मनाएं। पर्व पर किसी भी प्रकार की अशांति न करें । उन्होंने एक दूसरे के साथ प्यार से होली खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के प्रधान व सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधान अमित शर्मा भंदौड़ा, दिनेश शर्मा, आदित्य प्रधान हिरनवाड़ा, मोहनलाल माहबतपुर, प्रदीप कुरमाली, अंसार कैडी, बिल्लु बुटराडा, संजय शर्मा, अंकित पाल, त्रिलोकचंद आदि मौजूद रहे।