फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CDO asked for survey report from officers

सीडीओ ने अफसरों को लगाई फटकार

Sat, 14 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
CDO asked for survey report from officers
सीडीओ ने अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता वाली पालन हार अनुदान योजना का सर्वेक्षण का कार्य बीडीओ और ईओ ने निर्धारित समयसीमा में पूरा नहीं किया। शासन से रिमाइंडर आए तो सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने अफसरों को फटकार लगाते हुए सर्वेक्षण रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस योजना का लाभ ऐसे दिव्यांगों को मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और 80 फीसदी से अधिक दिव्यांग हैं। ऐसे पति-पत्नी दोनों की या किसी एक की मृत्यु होने पर उनके दो बच्चों के 18 वर्ष की आयु तक पालन-पोषण के लिए अनुदान दिया जाएगा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने सभी बीडीओ व ईओ को योजना के कई बिंदुओं पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट 10 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक भी यह सूचना उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन

जिसके चलते शासन से बार-बार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि इसमें विलंब बिल्कुल नहीं होना चाहिए। सर्वेक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी भी दी कि रिपोर्ट समय से प्राप्त नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed