{"_id":"61d341738cbb3264c90df517","slug":"cdo-and-ddo-honored-for-excellent-work-shamli-news-mrt571968838","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ व डीडीओ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ व डीडीओ को किया सम्मानित
विज्ञापन
शामली । उच्च शिक्षा विचार मंच शामली की ओर से सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व डीडीओ प्रमोद कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य और जन सहयोग के लिए पगड़ी बांधकर, शॉल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
करनाल रोड स्थित मुंडेट खुर्द गांव में चौधरी कमलवीर निर्वाल के आवास पर संस्था के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि इस सम्मान को हमेशा याद रखेंगे। अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक सजग रहकर कार्य करेंगे। प्रयास रहेगा कि कोई व्यक्ति उनकी वजह से निराश न रहे। डीडीओ प्रमोद कुमार ने सम्मान के लिए शामली की जनता और उच्च शिक्षा विचार मंच का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट, वीवी कॉलेज के प्रबंधक दीपक जैन, राकेश कुमार, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, यशपाल पंवार, कमल वीर सिंह मुंडेट, पूर्व प्रधान जलालपुर उमेश शर्मा, राजीव मौर्य एडवोकेट आदि ने भी विचार रखे।
समारोह में अमित जैन, रोहित गर्ग, सचिन गर्ग, विनय गुप्ता, संजीव कुमार पूर्व प्रधान सिंभालका, कुलदीप पंवार, डॉ. सत्यपाल बागला, देवेंद्र देव आचार्य, प्रेम राज सिंह, राकेश तोमर, मदन खंद्रावली ,देवेंद्र सिंह, संजय, ओम प्रकाश, रविंद्र कुडाना आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश चंद विश्वकर्मा ने किया।