फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CCTV of three examination centers from Lucknow investigated

लखनऊ से जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की हुई जांच

Sat, 01 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
CCTV of three examination centers from Lucknow investigated
लखनऊ से के तीन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी की हुई जांच
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी का लखनऊ मुख्यालय से ऑनलाइल ट्रायल कर जांच की गई। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी की जांच की। जांच के दौरान सभी कैमरे चालू हालत में पाए गए।
यूपी बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए जनपद के सभी 34 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर राउटर लगाकर सभी सीसीटीवी को डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों को सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, ताकि वहीं से ऑनलाइन किसी भी केंद्र पर परीक्षा संचालन की स्थिति देखी जा सकेगी। शुक्रवार को लखनऊ मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से जनपद के परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जांच के लिए ट्रायल लिया गया। इसके लिए शासन ने सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक जनपद में बने कंट्रोल रूम और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश दिए थे। सुबह से ही जनपद के कंट्रोल रूम में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी एसडीएम सदर संदीप कुमार ने भी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस सरदार सिंह भी मौजूद रहे। कंट्रोल रूम संचालक संदीप कुमार ने बताया कि दोपहर में करीब पौने दो बजे लखनऊ से जनपद के तीन परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज कंडेला, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली, आरडी इंटर कालेज सिक्का के सीसीटीवी की जांच की गई। जांच के दौरान सभी कैमरे चालू पाए गए। इसके साथ ही लखनऊ मुख्यालय से जनपद के कंट्रोल की भी ऑनलाइन जांच कर वहां की गई व्यवस्थाओं को परखा गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय जांच में दो परीक्षा केंद्रों के कैमरे चालू नहीं मिले
जिलास्तरीय कंट्रोल रूम से जनपद के सभी 34 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी की ऑनलाइन जांच की गई। कंट्रोल रूम संचालक संदीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय जांच के दौरान जनपद के किसान इंटर कालेज थानाभवन और बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर के सीसीटीवी चालू नहीं मिले। इनके बारे में जानकारी की गई तो नेटवर्किंग बाधित होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed