{"_id":"61a91003f6c1ba43c66f9360","slug":"cbse-term-one-exam-at-14-centers-shamli-news-mrt5673238126","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 केंद्रों पर सीबीएसई टर्म वन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 केंद्रों पर सीबीएसई टर्म वन की परीक्षा
विज्ञापन
शामली सरतीदेवी राजा राम पब्लिक स्कूल में परिक्षा देकर लोटती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई टर्म वन में 10वीं साइंस की परीक्षा में 2552 विद्यार्थी सम्मलित हुए। परीक्षा कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कराई गई है। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन कई सवालों ने उलझाया, जिन्हें समझने में थोड़ा समय लगा।
सीबीएसई टर्म वन की परीक्षाएं चल रही हैं। जिले में परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को 10वीं साइंस की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2580 विद्यार्थी थे, जिनमें 2552 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। 28 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से एक बजे तक हुई। विद्यार्थियों को 11 बजे थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर और मास्क के साथ कक्ष में भेजा गया। एक कक्ष में 12 विद्यार्थियों की सीट लगाई गई थी। सीबीएसई की तरफ से नियुक्त आब्जर्वर की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
छात्रा यति ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा। सभी पढ़ा हुआ और कोर्स से ही आया था। पहली बार ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र हल किया। सभी प्रश्न बहु विकल्पीय थे। दो-तीन सवाल ऐसे रहे, जिन्होंने थोड़ा उलझाए रखा। छात्रा वंशिका का कहना था कि पहली बार ओएमआर शीट और बहु विकल्पीय प्रश्न आने के कारण उसने पहले से ही तैयारी की थी। सभी प्रश्न हल किए हैं और कोई परेशानी नहीं हुई। छात्रा जिया का कहना था कि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र अच्छा था। बहु विकल्पीय होने के कारण ज्यादा कुछ लिखना भी नहीं पड़ा। बस कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्हें समझने में थोड़ा सा समय लगा। उसने सभी प्रश्न हल किए हैं।
विज्ञापन
छात्र रिहान ने कहा कि उसने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। बहु विकल्पीय प्रश्न होने को हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई। परीक्षा अच्छी रही और अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है। छात्र विष्णुदत्त और प्रिंस का कहना है कि प्रश्नपत्र आसान रहा और सभी सवाल कोर्स से ही आए थे। दो चार सवालों को हल करने में थोड़ा वक्त लगा और सभी सवालों के उत्तर लिखे हैं। उम्मीद है अच्छे नंबर मिलेंगे।