फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBSE: 5300 students will appear in eight examination centers

सीएबएसई: आठ परीक्षा केंद्रों पर 5300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 5300 students will appear in eight examination centers
शामली। सीबीएसई की परीक्षा तिथि फाइनल होने के बाद स्कूलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। छात्र-छात्राओं का कोर्स भी पूर्ण करा दिया गया है। अब प्रेक्टिकल कराने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। सभी स्कूलों को एक जनवरी से 12 फरवरी तक सभी विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल कराने के बाद उनको एडमिट कार्ड जारी करने के आदेश दिए गए है। यहां आठ परीक्षा केंद्रों पर 5300 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे और इसके लिए बोर्ड से दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा फरवरी माह में शुरू हो जाएंगी। 12वीं की बीस फरवरी व दसवीं की 27 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। बोर्ड से परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं का कोर्स पूर्ण कराने के लिए तेजी शुरू कर दी गई है। हालांकि अधिकतर स्कूलों में कोर्स पूर्ण हो चुका है और अब वह प्रेक्टिकल की तैयारी शुरू कर रहे है। बोर्ड ने जनपद के 40 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए आठ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए है। 40 स्कूलों में 5300 विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिसमें दसवीं में 2800 व 12वीं में 2500 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए बैठेंगे। इससे पहले उनको प्रेक्टिकल देना होगा। प्रेक्टिकल एक जनवरी से शुरू हो जाएंगे और 12 फरवरी तक समाप्त हो जाएंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को समय से तैयारी पूर्ण करने के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के दिशा निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारी की जा रही हैं। स्कूल प्रबंधनों की बैठक बुलाकर तैयारी कराई जाएगी। प्रेक्टिकल 12 फरवरी तक कराने होंगे। समय रहते तैयारी पूरी कर ली जाएंगी। आशू त्यागी, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed