{"_id":"630bb0bca62ff86a5a784b8c","slug":"caught-wheat-being-taken-for-sale-by-stealing-mandi-fee-shamli-news-mrt6028477123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंडी शुल्क चोरी करके बिक्री को ले जाया जा रहा गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंडी शुल्क चोरी करके बिक्री को ले जाया जा रहा गेहूं पकड़ा
विज्ञापन
मंडी शुल्क चोरी करके बिक्री को ले जाया जा रहा गेहूं पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मंडी शुल्क चोरी करके थानाभवन क्षेत्र के हरड़ फतेहपुर गांव से लोनी ले जाए जा रहे गेहूं के 195 बोरे लदे ट्रक को एसडीएम विशु राजा ने शनिवार देर रात शिकायत पर पकड़ लिया। पकड़े गए गेहूं पर एक लाख रुपये का मंडी शुल्क है।
एसडीएम विशु राजा ने बताया कि सरकारी राशन का गेहूं बाहर ले जाकर बिक्री की सूचना पर रेलपार मोहल्ले में पुराने एसपी ऑफिस के पास छापा मारा। यहां से 195 बोरे गेहूं से लदा ट्रक पकड़ा गया। गेहूं के बोरों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि गेहूं के बोरे ले जाने वालों के पास मंडी का फर्जी गेट पास मिला। राशन का गेहूं होने की शिकायत पर खाद्यान्न की जांच कराई गई। इस बाबत जिलापूर्ति कार्यालय से रिपोर्ट तलब की गई।
एसडीएम ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी, आपूर्ति लिपिक मनीष निर्वाल की रिपोर्ट में बताया कि पकड़ा गया गेहूं सरकारी नहीं है। सरकारी राशन के बोरों की सिलाई मशीन से होती है। इस राशन की सिलाई हाथ से की गई है। उन्होंने बताया कि राशन थानाभवन ब्लॉक के हरड़ फतेहपुर से लोनी गाजियाबाद जिले में बिक्री के लिए जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि पकड़ा गया गेहूं मंडी शुल्क चोरी करके बिक्री के लिए जा रहा था। एक लाख रुपये के लगभग मंडी शुल्क जुर्माना वसूल करके छोड़ा जाएगा। मंडी समिति सचिव से इस बाबत रिपोर्ट मंगाई जा रही है।