फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Catching awaara cows damaging the crops

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा गोवंश पकड़े

Tue, 09 Jul 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Catching awaara cows damaging the crops
शामली बन प्राइमारी स्कूल में पशुओ को गोशाला ले जाते किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। गांव बनत में फसल को नुकसान पहुंचाने और हमला करने से परेशान होकर किसानों ने खेत में घूमने वाले आवारा गोवंशों की पकड़ लिया और गो संरक्षण केंद्र में ले गए। किसानों का आरोप है कि नगर पंचायत को सूचना देने के बाद भी गोवंश पकड़ने में कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

सोमवार को बनत के ग्रामीणों ने खेतों में घूमने वाले आवारा गोवंशों को घेर लिया और कड़ी मशक्कत के साथ छह आवारा गोवंशों को पकड़कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में ले गए। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे बांधकर उन्हें गो संरक्षण केंद्र में ले गए। ग्रामीण संदीप नटवर, मनीष, अंकित, हरेंद्र, आशीष, अमित आदि ने बताया कि काफी दिन से आवारा गोवंश उनकी फसल को नष्ट कर रहे हैं। अब गोवंश किसानों को टक्कर मारकर घायल कर रहे है। हमले के कारण किसान खेत पर जाने से भी डरने लगे है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से गोवंश पकड़े जाने की मांग की जा चुुकी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर स्वयं ही आवारा गोवंशों को पकड़ने का फैसला लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए गोवंशों को पकड़ने की सूचना नगर पंचायत बनत कार्यालय में दी गई, लेकिन उन्हें गौ संरक्षण केंद्र तक भिजवाने के लिए भी कोई नहीं आया। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक ओमकुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने पहले कोई सूचना नहीं दी थी। दोपहर में गौवंश पकड़े जाने की सूचना मिलने पर कर्मचारी को उनके साथ भेजा गया है।
विज्ञापन

तीन घंटे पेड़ तक पेड़ पर बैठा रहा युवक
शामली। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम को गांव का युवक सुधीर अपने खेत पर गया था। खेत पर मौजूद गोवंश ने हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब तीन घंटे तक युवक पेड़ पर बैठा रहा, लेकिन गोवंश वहां से नहीं हटे। इसके बाद उसने ग्रामीणों को फोन पर सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर गोवंश को वहां से भगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed