{"_id":"58597bb14f1c1b1e64e3a212","slug":"cash-will-then-open-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश मिलेगा तो ही जाम खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश मिलेगा तो ही जाम खुलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कई घंटे से लाइन में लगने के बाद जब बैंक कर्मियों ने नो कैश का बोर्ड लटकाया तो ग्राहकों ने हंगामा दिया। बैंककर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करके रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बैंक प्रबंधक से वार्ता की और लोगों को दो दो हजार रुपये का भुगतान किया कराया।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे से कस्बा कांधला में रेलवे रोड स्थित एसबीआई शाखा पर उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। बैंक खुलते ही नो कैश का बोर्ड लगने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
लोगों ने हंगामा करते हुए रेलवे रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया और बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, लेकिन उपभोक्ता कैश दिलाने की बात पर अडे़ रहे। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बैंक प्रबंधक से वार्ता करके उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से बैंक को बहुत कम पैसा मिल पा रहा है। जिस कारण यह परेशानी हो रही है। बैक में हंगामे होने की सूचना पर कस्बे के कई व्यापारियों ने बैंक में पहुंचकर पैसा जमा कराया। उसके बाद बैंक ने दो दो हजार रुपये उपभोक्ताओं को दिए। इसके साथ ही कस्बे के कोऑपरेशन, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, सहित कई अन्य बैंकों पर कैश न होने के कारण उपभोक्ता हंगामा करते हुए नजर आए।