फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash and jewelry stolen by breaking the locks of the house

घर के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी

Mon, 16 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen by breaking the locks of the house
घर के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में जाट कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार दिवाली पर देवता पूजन के लिए पैतृक गांव में गया हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच पड़ताल की।

आदर्श मंडी क्षेत्र में रजबहे की पटरी जाट कॉलोनी निवासी प्रदीप मलिक अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। प्रदीप ने बताया कि वह गौतमबुद्ध नगर में रियल स्टेट का काम करते हैं। वह दिवाली के दिन शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चूनसा में देवता पूजन के लिए गए थे। गांव से दोपहर में करीब ढाई बजे लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और घर से नगदी और गहने गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और डॉग स्क्वाड की मदद ली, लेकिन चोरों के बारे में अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मोहल्ले में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्ध युवक पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed