फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash and jewellery stolen by breaking the locks of the house in broad daylight

Shamli News: दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

Fri, 07 Feb 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by breaking the locks of the house in broad daylight
शामली। शहर के मोहल्ला बीच की आल में दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर घर में रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस पारिवारिक विवाद का मामला मानकर जांच कर रही है। उधर, गांव सिंभालका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में रसोई के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बीच की आल निवासी पालू अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को गांव सिंभालका स्थित ईंट भट्ठे पर कार्य करने के लिए गए थे। दोपहर बाद जब पालू किसी काम से घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले और घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। पालू ने बताया कि उसके दोनों बेटों प्रदीप व संदीप के कमरे के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। संदीप की पत्नी रुचि ने अलमारी से सोने का गले का हार, एक सोने का सिक्का, सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायजेब, चार जोड़ी कंगन चोरी होना बताया। जबकि प्रदीप की पत्नी ने अलमारी से दो जोड़ी पायजेब, अंगूठी, गले का पेंडिल, कंगन के साथ नकदी चोरी होना बताया।
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव सिंभालका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोई के ताले तोड़कर वहां से चार गैस सिलिंडर, एक भगोना, भट्टी, कैशरोल आदि सामान चोरी किया है। प्रधानाध्यापिका रेशमा की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि पूर्व मेें भी दो बार रसोई का सामान चोरी हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed