फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash and jewelery stolen by breaking locks of municipal contractor's locked house

Shamli News: पालिका ठेकेदार के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी, गहने चोरी

Sun, 29 Sep 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking locks of municipal contractor's locked house
शामली की कमला कॉलोनी में चोरी के बाद जांच करते फोरंसिंक टीम के सदस्य । संवाद
शामली। शहर के पॉश एरिया कमला कालोनी में नगरपालिका के ठेकेदार सुरेंद्र शर्मा के मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने नकदी व गहने समेत कीमती सामान चोरी कर लिए। ठेकेदार अपनी पत्नी के साथ करीब साढ़े चार महीने से अपने छोटे बेटे के पास अमेरिका गए हुए हैं। बराबर में रहने वाले उनके साले ने मकान के ताले टूटे हुए, तब चोरी की घटना का पता चला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगरपालिका के ठेकेदार सुरेंद्र शर्मा का छोटा बेटा आशीष भारद्वाज अमेरिका के शिकागो में आईटी इंजीनियर और बड़ा बेटा मुंबई में बैंक में सीईओ के पद पर है। शामली में सुरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। करीब साढ़े चार महीने पहले दंपती आशीष के पास शिकागो चले गए थे। उनके बाद घर की देखभाल बराबर में रहने उनके साले रविकांत शर्मा कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात रविकांत बाइक को खड़ी करने गए तो ताला खोलकर उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर की तरफ कुछ सामान लगा हुआ था और घर की लाइट जली हुई मिली। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सभी ताले टूटे हुए थे और ऊपर कमरे में अलमारी व बेड आदि का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। रविकांत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रविकांत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया। रविकांत ने बताया उन्होंने अपने बहनोई को चोरी की सूचना दे दी है, जिसमें उन्होंने करीब 25 हजार रुपये नकद व कुछ गहने घर में रखे हुए होना बताया। उन्होंने दीपावली बाद शामली पहुंचने की बात कही है। पुलिस का कहना कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कमला कालोनी में चोरी होने के बाद पुलिस की टीमें जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस कालोनी से लेकर मुख्य मार्गों पर दुकानों व घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के सामने समस्या यह बनी है कि चोरी कब हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। लोगों का मानना है कि जिस तरह से घर में सामान को खंगाला गया है, उससे लग रहा है कि बदमाश कई घंटे तक घर में रहे होंगे।

पॉश कालोनी में पूर्व में भी हुई चोरी की वारदातें
- 25 अप्रैल 2023 को अधिवक्ता संजीव गर्ग के बंद मकान में 1.85 लाख रुपये व गहने चोरी हुए थी। उस समय मकान पर ताला लगाकर अधिवक्ता परिवार समेत राजस्थान बालाजी धाम गए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था।
-9 मार्च 2016 को व्यापारी भौरीलाल के बंद मकान से नकदी व गहने समेत कीमती सामान चोरी हुआ था। उस समय व्यापारी अपने परिवार सहित जगन्नाथपुरी गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed