फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash and goods stolen after breaking the locks of two vegetable shops

Shamli News: सब्जी की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी

Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen after breaking the locks of two vegetable shops
शामली। शहर के मुख्य मार्ग पर शिव चौक के निकट रविवार रात में चोरों ने सब्जी की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान के अंदर अपना मोबाइल फोन छोड़ गए। पुलिस मोबाइल फोन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी काॅलोनी निवासी विशाल कालरा की सब्जी की दुकान है। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले और शटर कुछ ऊपर उठा हुआ था। विशाल के मुताबिक चोरों ने दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखे करीब 2200 रुपये के अलावा नींबू और शिमला मिर्च आदि सब्जी चोरी चोरी कर ली। चोर दुकान में अपना मोबाइल फोन छोड़ गए। विशाल ने बताया कि दो दिन पहले भी दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की गई थी,लेकिन ताले नहीं टूट सके थे।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने इस दुकान के सामने पंजाबी कालोनी निवासी प्रेम की सब्जी की दुकान में घुसकर चोरों ने सब्जी चोरी कर ली। विशाल कालरा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed