Shamli: आरके कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई
Shamli News : आरके कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विस्तार
शामली में शहर कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर आरके पीजी कॉलेज शामली की प्रबंध समिति के सचिव और दो अनुमलित सदस्यों के विरुद्ध एक पत्र पर सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, सचिव का कहना है कि उन्होंने ही पत्र पर स्वयं हस्ताक्षर किए हैं और किसी सदस्य ने फर्जी हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चूनसा निवासी अजय मलिक की तरफ से न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया कि वे कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। करीब सात साल पहले प्रबंध समिति ने नियम विरुद्ध उन्हें हटा दिया था। यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
अजय के मुताबिक, 30 दिसंबर 2022 को कॉलेज का कार्यालय खुलवाकर एक पत्र टाइप कराया गया। पत्र पर प्रबंध समिति के अनुमलित सदस्य ज्ञानेंद्र मलिक ने सचिव के फर्जी हस्ताक्षर किए। उनके साथ दूसरे अनुमलित सदस्य विनय सिवाच भी उस समय मौजूद थे।
अजय का कहना है कि उस दिन प्रबंध समिति के सचिव कॉलेज में मौजूद नहीं थे। उन्होंने उस समय पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरके पीजी कॉलेज के सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उधर, कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह का कहना है कि पत्र पर उनके हस्ताक्षर है और किसी अन्य ने उनके हस्ताक्षर नहीं किए हैं।