{"_id":"6ac5525136eb6a89ed0c5acd","slug":"vehicles-loaded-with-paddy-stopped-again-at-the-haryana-border-traffic-jam-lasted-all-night-shamli-news-c-26-1-sal1002-175549-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरियाणा बॉर्डर पर फिर रोके धान से भरे वाहन, रातभर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरियाणा बॉर्डर पर फिर रोके धान से भरे वाहन, रातभर लगा जाम
Wed, 07 Oct 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिडौली। हरियाणा की मंडियों में धान की आवक बढ़ने के बाद प्रशासन के निर्देश पर हरियाणा पुलिस ने बिडौली बॉर्डर पर धान से भरे वाहनों को रोक दिया। सोमवार रात बॉर्डर से हाईवे तक दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रातभर वाहन चालक और परिचालक परेशान रहे। मंगलवार को भी हाईवे के दोनों ओर धान से लदे ट्रक खड़े रहे।
हरियाणा के मंगलौरा चेकपोस्ट पर वाहनों को रोके जाने से बिडौली बॉर्डर पर लंबी कतार लग गई। चालक बिडौली निवासी अनवर, मलकीत सिंह, जब्बार और लियाकत ने बताया कि उनकी गाड़ियों में धान-चावल नहीं, बल्कि स्क्रैप और लोहे का सामान था। इसके बावजूद उन्हें जाम में फंसना पड़ा।
ट्रक चालक करनाल निवासी जीशान ने बताया कि देर रात से बॉर्डर पर खड़े हैं। समय पर मंडी नहीं पहुंचने से धान सूखकर वजन कम हो सकता है, जिससे भुगतान में नुकसान होगा। झिंझाना के आदिल खान ने बताया कि पहले करीब दो दिन में गाड़ी खाली होकर दूसरा चक्कर लग जाता था, लेकिन अब बॉर्डर पर रोक से समय और कमाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
किसान सलमान, कुलदीप, मुकेश, सचिन चौधरी, अयूब, कुलवंत सिंह, गुलजार सिंह और बलजिंदर सिंह ने बताया कि हर फसल सीजन में यह समस्या सामने आती है। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान कराने और यूपी में बड़ी मंडियां विकसित करने की मांग की। एएसपी सुमित ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा वाहन रोके जाने से जाम लगा, यूपी पुलिस ने किसी वाहन को नहीं रोका।