फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rapid-fire attack on attendants outside hospital; bullet hits car.

Shamli News: अस्पताल के बाहर तीमारदारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में लगी गोली

Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rapid-fire attack on attendants outside hospital; bullet hits car.
शामली। दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद अस्पताल संचालक के बेटे ने कार सवार मरीज के तीमारदारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दाैरान अफरातफरी मच गई। तीमारदारों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक गोली उनकी कार में भी लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोंता रसूलपुर गांव निवासी मास्टर जाहिद ने बताया कि उनके परिवार की मुस्कान को प्रसव पीड़ा होने पर दो दिन पहले शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। मंगलवार रात करीब दस बजे मुस्कान के पति रिजवान और परिवार के अन्य सदस्य कार में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल संचालक का बेटा और अन्य लोग वहां पहुंचे और रिजवान व अन्य तीमारदारों को धमकाने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर अस्पताल संचालक के बेटे ने फायरिंग शुरू कर दी। अस्पताल संचालक अर्जुन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी अभी मिली है। वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed