फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed for abetment of nine people caught in peace

शांतिभंग में पकड़े नौ लोगों पर उकसाने का मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed for abetment of nine people caught in peace
कैराना। नागरिक संशोधन कानून के विरोध के चलते लोगों को विरोध के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने 15 दिन पूर्व नौ आरोपियों को शांतिभंग में चालान किया था। उप जिला मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों की जमानत खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में लोगों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने जुमे की नमाज से एक दिन पहले 19 दिसंबर को मामौर के ग्राम प्रधान नूरदीन, सरवर पुत्र अब्बास निवासी गोगवान, अफसर और सरवर निवासी मोहल्ला आलकला, जाहिद, साजिद, सज्जाद और वसीम निवासी गांव मामोर और परवेज निवासी गांव पावटी कला को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। उपजिला मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों की जमानत खारिज करते हुए मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि इन सभी नौ आरोपियों ने भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का कार्य किया था। इसके तहत सभी नौ आरोपियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को जिला जेल से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तलब कराया गया, जहां पर सभी आरोपियों का रिमांड कराकर वारंट बनवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed