फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   case filed against power corporation and municipality after Student dies due to current in shamli

वीडियो वायरल: बिजली के खंभे से टकराया छाता, शामली में परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, मुकदमा दर्ज 

Sat, 31 Jul 2021 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Jul 2021 02:25 PM IST
सार

इस मामले में मृतक के पिता विनोद सचदेवा की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर विद्युत निगम व नगरपालिका की लापरवाही की वजह से छात्र की मौत होना बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्युत निगम व नगरपालिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
case filed against power corporation and municipality after Student dies due to current in shamli
युवक की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में चार दिन पहले बीएड की परीक्षा देने जा रहे छात्र की विद्युत करंट से मौत के मामले में परिजनों की तरफ से शहर कोतवाली में विद्युत निगम व नगरपालिका की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, छात्र की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के नया बाजार के मूल निवासी बीएड के छात्र नीलेश सचदेवा चार दिन पहले 28 जुलाई को सुबह सवा छह बजे बीएड की परीक्षा देने जा रहा था। बताया गया कि छात्र व उसका परिवार करीब एक साल पहले शाहदरा शिफ्ट हो गया था। वह शामली में अपने चाचा प्रवीण सचदेवा के यहां रहकर परीक्षा देने आया था।  
विज्ञापन


घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ था, वहीं विद्युत खंभे में करंट उतरा हुआ था। परीक्षा के लिए जाते समय छात्र जैसे ही खंभे के निकट पहुंचा तो उसका छाता खंभे से टकरा गया जिससे तेज करंट लगने से वह सड़क पर भरे पानी में गिर गया। पुलिस ने छात्र को पानी से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता विनोद सचदेवा की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर विद्युत निगम व नगरपालिका की लापरवाही की वजह से छात्र की मौत होना बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विद्युत निगम व नगरपालिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


उधर, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र की मौत का मामला कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छाता लगाए छात्र को खंभे के निकट पहुंचने पर करंट लगने के बाद पानी में गिरते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed