फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed against girlfriend and her husband in murder of truck driver

Shamli News: ट्रक चालक की हत्या में प्रेमिका और उसके पति के विरुद्ध मुकदमा

Fri, 22 Mar 2024 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against girlfriend and her husband in murder of truck driver
कैराना। एक दिन पहले गांव मवी में प्रेमिका के घर पर 30 वर्षीय ट्रक चालक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। वहीं पुलिस ने सुशील के पिता की तहरीर पर प्रेमिका और उसके पति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गांव मवी में एक दिन पूर्व सुशील उर्फ टीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, उसका शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला था। प्रेमिका ने पुलिस को बताया था कि मृतक सुशील के साथ उसका झगड़ा हो गया था इसके बाद सुशील ने दूसरे कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एडिशनल एसपी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता कर्मवीर ने मनीषा और उसके पति सोमवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। कहा कि बेटे को घर पर बुलाकर हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए, जिसके चलते विसरा जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के पिता कर्मवीर की तहरीर के आधार पर सोमवीर व उसकी पत्नी मनीषा के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या क्यों की गई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed