फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed against bike rider in case of death of young man

Shamli News: युवक की मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा

Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against bike rider in case of death of young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित एक अस्पताल के बाहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम गोहरपुर निवासी देशपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रविंद्र कुमार 25 अगस्त से झिंझाना स्थित आयुष्मान अस्पताल में भर्ती था। उसकी तीमारदारी के बाद छोटा बेटा सुनील 28 अगस्त को स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। हॉस्पिटल गेट के सामने ही एक बाइक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में सुनील सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

देशपाल ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी चालक पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed