फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Career seminars for students in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के लिए करियर सेमिनार

Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Career seminars for students in educational institutions
शामली के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय में कैरियर सेमिनार में बोलती रोजग? - फोटो : SHAMLI
शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के लिए करियर सेमिनार
विज्ञापन

शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा तीन शिक्षण संस्थाओं में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर सेमिनार आयोजित किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि युवाओं के करियर में सफलता के लिए श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के प्रथम प्रेरक सत्र में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के सहायक प्राध्यापक अजय बाबू शर्मा ने करियर में उच्चतम शिखर तक पहुंचने के लिए कौशल विकास की कसौटी विषय पर युवा छात्र-छात्राओं को सफलता की कहानियों के साथ प्रेरित किया।

सेमिनार के द्वितीय सत्र में सहायक रोजगार सहायता अधिकारी डॉ. सोनाली सिंह ने छात्र-छात्राओं को करियर में नवीनतम संभावनाओं के सभी पहलुओं पर कला संकाय, विज्ञान संकाय तथा कॉमर्स संकायवार अलग-अलग अवसरों के बारे में बताया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, डॉ. नीरा शर्मा समस्त स्टाफ तथा सतेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed