फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car was looted from Himachal Pradesh constable in Uttarakhand

Shamli News: उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश के सिपाही से लूटी गई थी कार

Wed, 29 Nov 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car was looted from Himachal Pradesh constable in Uttarakhand
शामली। शामली में चेकिंग के दौरान बरामद हुई कार उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र में हाईवे पर हिमाचल प्रदेश के सिपाही से लूटी गई थी। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में लांक चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर तीन बदमाश कार समेत लांक गांव के रास्ते की तरफ भाग निकले थे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश कार को छोड़कर ईंख के खेत में घुसकर फरार हो गए थे। सूचना पर शहर कोतवाली समेत दो थानों की पुलिस ने जंगल में कांबिंग की थी। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को पकड़ तमंचा बरामद किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम आरिश चौधरी उर्फ सोनू निवासी गांव तावली थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रघुवीर एन्क्लेव पसोडा थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद बरामद हुआ और फरार बदमाशाें के नाम रोहित राणा उर्फ पुष्पेंद्र निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी और हेमंत उर्फ हेमू निवासी कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश आरिश ने बताया कि उन तीनों ने सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे के बाहर से लूटी थी। उनके पास जो बाइक थी, उसे मौके पर छोड़कर कार से लोकल रास्ते से होते हुए शामली पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में लांक चौकी प्रभारी अजय पाल की तरफ से तीनों बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आरिश का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हिमाचल में तैनात सिपाही से लूटी थी का
थाना मंगलौर थाना प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शामली में बरामद हुई कार को बदमाशों ने हिमाचल प्रदेश के सिपाही चंद्रप्रकाश से लूटी थी। चंद्रप्रकाश हिमाचल के जिला किन्नौर में क्राइम ब्रांच में तैनात है। सिपाही उस समय दिल्ली किसी कार्य से जा रहा था। रास्ते में मंगलौर क्षेत्र में एक ढाबे खाना खाने के बाद वह कार को लॉक कर अंदर सोया हुआ था। सिपाही ने थाना मंंगलौर पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि कार लूटने वाले तीनों बदमाश बाइक छोड़कर कार से फरार हो गए थे। थाना मंगलौर की पुलिस टीम ने सोमवार शाम को शामली पहुंचकर पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की है।


---
बाबरी में सवा माह पहले लूटी थी बाइक
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि जिस बाइक से उत्तराखंड में कार लूटी गई, वह सवा महीने पहले 21 अक्तूबर को बाबरी थानाक्षेत्र में गांव खेड़ी बैरागी के निकट चार बदमाशों ने लूटी थी। आरिश ने पूछताछ में बताया कि बाइक लूट में वह शामिल नहीं था। बाइक लूट में रोहित राणा और हेमंत और दो अन्य बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed