फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   car overturned uncontrollably

अनियंत्रित होकर पलटी कार

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
car overturned uncontrollably
अनियंत्रित होकर पलटी कार
विज्ञापन

कैराना। कांधला रोड पर तेज गति से कांधला की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार की गति इतनी अधिक थी कि पलटने के बाद भी काफी दूर तक घिसटती चली गई और एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए।

बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे पानीपत निवासी हसीन अपनी मां नसीमा व पत्नी मुस्कान के साथ अपने नवजात 10 दिन के बेटे को पानीपत से कार से बड़ौत डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था। कैराना से आगे कांधला रोड पर पुराने सल्फर से थोड़ा आगे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने के बाद भी दूर तक घिसटती चली गई और एक पेड़ से टकरा कर रुक गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला। हसीन व उसके परिवार को लोगों को हल्की खरोचें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर से रस्से के सहारे कार को सीधा कराया। बाद में परिवार के लोग दूसरे वाहन से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed